AD

Breaking News
recent

Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: कुछ देर में लॉन्च होने वाला है चंद्रयान-3 | ISRO Moon |

 Chandrayaan-3 Launch INDIA


Chandrayaan-3 Launch countdown LIVE Updates : चंद्रयान-3 आज लॉन्च हो जाएगा, लेकिन इसे चांद तक पहुंचने में महीनेभर से ज्यादा का समय लगेगा. 23 या 24 अगस्त को ये चांद की सतह पर लैंड कर सकता है. हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है. हो सकता है कि सितंबर में हो. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था, लेकिन 6-7 सितंबर को विक्रम लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई थी


Chandrayaan-3 Launch countdown LIVE Updates: भारत के तीसरे मून मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. चंद्रयान-3 आज दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा. 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा. 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था.


No comments:

Powered by Blogger.